Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: दो ट्यूबवेल, एक ऑपरेटर; लापरवाही का फायदा उठाकर चोर ले गए 300 मीटर कॉपर केबल

वार्ड नंबर-7 के ट्यूबवेल से देर रात हुई चोरी, जलकल विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; जलापूर्ति भी प्रभावित

फिरोजाबाद: दो ट्यूबवेल, एक ऑपरेटर; लापरवाही का फायदा उठाकर चोर ले गए 300 मीटर कॉपर केबल

oplus_0

 

वार्ड नंबर-7 के ट्यूबवेल से देर रात हुई चोरी, जलकल विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; जलापूर्ति भी प्रभावित

फिरोजाबाद। नगर निगम के जलकल विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। थाना क्षेत्र के कर्बला श्याम नगर स्थित वार्ड नंबर-7 की पत्थर वाली गली में राष्ट्रीय श्रमिक स्कूल रोड पर बने ट्यूबवेल से अज्ञात चोर करीब 300 मीटर कॉपर केबल काटकर ले गए। घटना के बाद विभाग को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है, वहीं क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।

जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना देर रात हुई। सुबह जब ट्यूबवेल ऑपरेटर इश्तियाक अली मौके पर पहुंचे तो उन्हें ट्यूबवेल के अंदर से कुंडी लगी मिली और कॉपर केबल गायब थी। इसके बाद मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दी गई।

ट्यूबवेल ऑपरेटर इश्तियाक अली ने बताया कि उन्हें एक नहीं, बल्कि दो ट्यूबवेलों की जिम्मेदारी दी गई है। घटना वाली रात वह दूसरे ट्यूबवेल को संचालित करने गए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने पड़े ट्यूबवेल को निशाना बना लिया और कॉपर केबल चोरी कर ले गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में ट्यूबवेल परिसर में मरम्मत और सफाई का कार्य कराया गया था, जिसके कारण परिसर खुला पड़ा था। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद जलकल विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब एक ही कर्मचारी को दो-दो ट्यूबवेलों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, तो उनकी सुरक्षा और निगरानी कैसे सुनिश्चित होगी। ऐसे में चोरी जैसी घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है। वहीं विभागीय अधिकारियों से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!