कोहिनूर रोड पर संदिग्ध हालात में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप
रामगढ़ थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; सभी पहलुओं पर जांच जारी

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के कोहिनूर रोड इलाके में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार 12 और 13 जून की मध्य रात्रि करीब 1 बजे कोहिनूर रोड निवासी हुसैन मोहम्मद का शव उसके मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और पड़ोसियों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।
मृतक के परिजनों ने हुसैन मोहम्मद की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।