Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान

शिकोहाबाद से रिश्तेदारी कर लौट रहे थे दोनों भाई, जसराना क्षेत्र में हुआ हादसा

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान

शिकोहाबाद से रिश्तेदारी कर लौट रहे थे दोनों भाई, जसराना क्षेत्र में हुआ हादसा

फिरोजाबाद। जनपद के थाना जसराना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा नबादा पाढ़म क्षेत्र में हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय बंटी पुत्र रामशंकर और 26 वर्षीय बृजेश पुत्र रामशंकर, निवासी खडीत मिलावाली, थाना जसराना, शिकोहाबाद में रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नबादा पाढ़म क्षेत्र में उनकी बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना जसराना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस फरार वाहन चालक और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन की पहचान की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!