Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

चोरी की शराब बरामद, अवैध तमंचे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

टूण्डला पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, 47 टेट्रा पैक देशी शराब और बिक्री से मिले 1,750 रुपये बरामद

चोरी की शराब बरामद, अवैध तमंचे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

 

टूण्डला पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, 47 टेट्रा पैक देशी शराब और बिक्री से मिले 1,750 रुपये बरामद

 

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई 47 टेट्रा पैक देशी शराब, बिक्री से अर्जित 1,750 रुपये तथा एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चोरी की घटनाओं के खुलासे और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नगला गोला गांव जाने वाले रास्ते के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मौहर सिंह पुत्र जगन्नाथ प्रसाद, निवासी हिमायूंपुर नगला पचिया, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद तथा बॉबी पुत्र पुन्नीलाल, निवासी ग्राम लहरा, थाना सौरो, कासगंज, हाल निवासी थाना दक्षिण क्षेत्र फिरोजाबाद के रूप में हुई है।

 

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की 47 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। इसके अलावा चोरी की शराब की बिक्री से अर्जित 1,750 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए। आरोपी बॉबी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा भी मिला। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ थाना टूण्डला में आर्म्स एक्ट के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

 

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, कांस्टेबल भूरी सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, रिजर्व कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह तथा हेड कांस्टेबल महेन्द्र कटियार शामिल रहे।

 

PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!