Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में सपा नेताओं को घरों में किया गया नजरबंद, प्रशासन की कार्रवाई से गरमाई सियासत

राष्ट्रीय सचिव सतेन्द्र जैन 'सौली', पूर्व विधायक अजीम भाई और मीडिया प्रभारी नीरज यादव समेत कई नेताओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया

फिरोजाबाद में सपा नेताओं को घरों में किया गया नजरबंद, प्रशासन की कार्रवाई से गरमाई सियासत

 

राष्ट्रीय सचिव सतेन्द्र जैन ‘सौली’, पूर्व विधायक अजीम भाई और मीडिया प्रभारी नीरज यादव समेत कई नेताओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया

फिरोजाबाद। जिले में बुधवार सुबह समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख नेताओं को प्रशासन ने उनके आवासों पर ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।

हाउस अरेस्ट किए गए नेताओं में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सतेन्द्र जैन ‘सौली’, पूर्व विधायक अजीम भाई, मीडिया प्रभारी नीरज यादव सहित अन्य नेता शामिल रहे। बताया गया कि सुबह से ही पुलिस और प्रशासन की टीमें उनके आवासों पर तैनात रहीं और उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई।

समाजवादी पार्टी नेताओं का कहना है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपने कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही प्रशासन ने उन्हें घरों में रोक दिया। पार्टी नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए विरोध दर्ज कराया।

वहीं, प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद फिरोजाबाद की राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताया, जबकि प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!