Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

जंतर-मंतर पहुंचे भाकियू (धरतीपुत्र किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव, छात्र आंदोलन को दिया संगठन का समर्थन

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसान पंचायत रोकने और किसानों की गिरफ्तारी पर जताया विरोध, घायल छात्रों से की मुलाकात

जंतर-मंतर पहुंचे भाकियू (धरतीपुत्र किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव, छात्र आंदोलन को दिया संगठन का समर्थन

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसान पंचायत रोकने और किसानों की गिरफ्तारी पर जताया विरोध, घायल छात्रों से की मुलाकात

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पहुंचकर सीजेपी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके तथा हालिया लाठीचार्ज में घायल छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्र आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र किसान) का पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

सनी माधव ने कहा कि किसानों और छात्रों पर होने वाले किसी भी प्रकार के अत्याचार को संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले किसानों और छात्रों की आवाज को दबाना उचित नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली के किसान घाट पर आयोजित प्रस्तावित किसान पंचायत को प्रशासन ने नहीं होने दिया और बड़ी संख्या में किसानों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि यह किसान पंचायत देश बचाओ मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित की जा रही थी, लेकिन किसानों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया।

इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. दिनेश यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनय कुमार, प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह, जिला संगठन मंत्री सोबरन सिंह (इटावा) तथा रविंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र किसान) ने कहा कि किसानों और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए संगठन आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!