यूपीलोकल न्यूज़

फ़िरोज़ाबाद में खड़ी बाइक में अचानक लगी आग, देखते ही देखते जलकर राख

रसूलपुर थाना क्षेत्र के डाक बंगला मस्जिद के पास की घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

फ़िरोज़ाबाद में खड़ी बाइक में अचानक लगी आग, देखते ही देखते जलकर राख

 

रसूलपुर थाना क्षेत्र के डाक बंगला मस्जिद के पास की घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

खबर:

फ़िरोज़ाबाद शहर के थाना रसूलपुर क्षेत्र स्थित डाक बंगला मस्जिद के पास बुधवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना का लाइव वीडियो गुरुवार सुबह करीब 6 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक में लगी आग बेहद तेज थी और कुछ ही मिनटों में उसने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि किसी की कोशिश काम नहीं आ सकी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य वजह से।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!