E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

चनौरा गांव के कूड़ा घर में लगा कूड़े का अंबार, सफाई की मांग

कूड़ा हटवाने और क्षेत्र को गंदगी से मुक्त कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

चनौरा गांव के कूड़ा घर में लगा कूड़े का अंबार, सफाई की मांग

कूड़ा हटवाने और क्षेत्र को गंदगी से मुक्त कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। ग्राम चुनौरा में बने कूड़ा घर पर लंबे समय से कूड़ा जमा होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े के ढेर के चलते क्षेत्र में गंदगी फैलने के साथ ही बीमारियों का खतरा होने की आशंका जताई जा रही है।

समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को नगर आयुक्त फिरोजाबाद प्रशांत नागर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कूड़ा घर की सफाई कराने और लंबे समय से जमा कूड़े को हटवाने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र को गंदगी से मुक्त कराने और नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग उठाई गई। नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि 30 दिन के अंदर क्षेत्र की सफाई कराकर लोगों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

संगठन ने प्रशासन से जल्द कूड़ा हटवाकर क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!