Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम संतोष कुमार शर्मा का औचक निरीक्षण, बच्चों से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं

डीएम ने हॉस्टल, कक्षाओं, मैस और पूरे विद्यालय परिसर का किया निरीक्षण; छात्रों को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और खेलों के लिए किया प्रेरित

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम संतोष कुमार शर्मा का औचक निरीक्षण, बच्चों से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं

डीएम ने हॉस्टल, कक्षाओं, मैस और पूरे विद्यालय परिसर का किया निरीक्षण; छात्रों को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और खेलों के लिए किया प्रेरित

 

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल के साथ तहसील सिरसागंज क्षेत्र के अंतर्गत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, गुरैया सुहेलपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं पढ़ाई की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उदयगिरि, शिवालिक, नीलगिरी एवं अरावली हॉस्टल में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से बातचीत की। बच्चों ने बताया कि उन्हें विद्यालय में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता के मूल्यों और देश के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया।

 

जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत के लिए जल निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं कृमि मुक्ति अभियान के तहत बच्चों को दी जा रही दवा की भी जानकारी ली और जिन बच्चों को दवा नहीं मिल सकी है, उन्हें दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ने पूरे विद्यालय परिसर में पैदल भ्रमण किया। उन्होंने पंडाल के निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा सेफ्टी ऑडिट कराने की बात कही। साथ ही विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा 12 की छात्रा माही बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने विद्यालय परिसर में अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने के लिए वन विभाग एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

इसके बाद जिलाधिकारी ने विद्यालय की मैस में पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता को स्वयं परखा। उन्होंने विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और भोजन की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

इस दौरान उप जिलाधिकारी सिरसागंज, तहसीलदार, विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. अरविंद कुमार उपाध्याय, डॉ. हैदर अली सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

PCT News | Pink City Times

स्थानीय खबर, आपकी आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!