Uncategorizedक्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़
ससुराल में महिला ने फांसी लगाकर दी जान
सास-ससुर से विवाद की बात सामने आई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ससुराल में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

सास-ससुर से विवाद की बात सामने आई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फिरोजाबाद। थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला कडुआ में शनिवार को एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के भाई सुभाष के अनुसार, उसके छोटे भाई के फोन पर बहन के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। परिजनों ने बताया कि महिला का सास-ससुर से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। महिला का पति नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।

परिजनों के मुताबिक, महिला की शादी करीब 11 वर्ष पहले हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
PCT News Digital | Pink City Times




