Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा, एक्सईएन के खिलाफ पार्षदों का धरना

पार्षदों की समस्याओं को लेकर महापौर ने जताई नाराजगी, बोलीं- समाधान नहीं हुआ तो पार्षदों के साथ धरने पर बैठूंगी

नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा, एक्सईएन के खिलाफ पार्षदों का धरना

पार्षदों की समस्याओं को लेकर महापौर ने जताई नाराजगी, बोलीं- समाधान नहीं हुआ तो पार्षदों के साथ धरने पर बैठूंगी

फिरोजाबाद। नगर निगम की बोर्ड बैठक बुधवार को हंगामे और तीखी बहस के बीच शुरू हुई। बैठक की शुरुआत में महापौर कामिनी राठौर ने पार्षदों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही को लेकर अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि पार्षदों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह स्वयं उनके साथ धरने पर बैठेंगी। महापौर ने निगम क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात भी कही।

बैठक के दौरान पार्षदों और नगर निगम के एक्सईएन के बीच किसी मुद्दे को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। एक्सईएन की ओर से पार्षदों पर ठेकेदारी से जुड़े आरोप लगाए जाने के बाद सदन का माहौल और गरमा गया। कमीशन से जुड़े मुद्दे को लेकर भी पार्षदों ने सवाल उठाए।

पार्षदों ने एक्सईएन से सदन छोड़ने की मांग करते हुए उन्हें तीन मिनट का समय दिया। समय पूरा होने के बाद भी एक्सईएन के सदन में मौजूद रहने पर कई पार्षद जमीन पर बैठकर धरने पर उतर आए। इस दौरान एक्सईएन हटाओ, शहर बचाओ के नारे लगाए गए। बाद में एक्सईएन द्वारा सदन में माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ और बोर्ड बैठक दोबारा शुरू की गई।

इसके बाद नामित और निर्वाचित पार्षदों के बीच भी विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। पार्षदों ने बारी-बारी से अपने-अपने वार्डों की समस्याएं सदन में रखीं और उनके समाधान की मांग की।

पार्षद रूबी की समस्या सुनकर भावुक हुईं महापौर

बोर्ड बैठक के दौरान वार्ड 54 की पार्षद रूबी ने अपनी व्यक्तिगत समस्या सदन के सामने रखी। उनकी समस्या सुनकर माहौल भावुक हो गया। महापौर कामिनी राठौर मंच से उतरकर उनके पास पहुंचीं और उनकी समस्या सुनी। महापौर ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कई पार्षदों ने भी पार्षद रूबी के इलाज में सहयोग का आश्वासन दिया। पार्षद सुभाष यादव, सुनील मिश्रा, उदय प्रताप सिंह, शिलांत जैन और अजय गुप्ता समेत कई पार्षदों ने 11-11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। वहीं पार्षद सुनील मिश्रा ने सदन में प्रस्ताव रखते हुए पार्षद रूबी की मदद के लिए निगम स्तर पर भी सहयोग किए जाने का सुझाव दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!