Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कस्तूरबा विद्यालय व डाइट नगला अमान का किया औचक निरीक्षण

बालिकाओं के साथ बैठकर किया भोजन, स्मार्ट क्लास का लिया जायजा, सुरक्षा के लिए अधिक सीसीटीवी लगाने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश

फिरोजाबाद: डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कस्तूरबा विद्यालय व डाइट नगला अमान का किया औचक निरीक्षण

 

बालिकाओं के साथ बैठकर किया भोजन, स्मार्ट क्लास का लिया जायजा, सुरक्षा के लिए अधिक सीसीटीवी लगाने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश

फिरोजाबाद।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को ब्लॉक नारखी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नगला अमान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पठन-पाठन की व्यवस्था, छात्राओं की सुरक्षा, परिसर की साफ-सफाई तथा बुनियादी सुविधाओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आवासीय विद्यालय की छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और स्वयं भोजन की गुणवत्ता एवं स्वाद की जांच की। स्मार्ट क्लास का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय तकनीकी एवं आधुनिक शिक्षा का है, इसलिए बालिकाओं को डिजिटल शिक्षा से अधिक से अधिक जोड़ा जाए, ताकि उनके शैक्षणिक स्तर में गुणात्मक सुधार हो सके।

जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि छात्राओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए परिसर में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही पूरे परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य को निर्धारित कर निरंतर मेहनत करें, बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करें। कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

इसके बाद जिलाधिकारी ने डाइट नगला अमान में संचालित बाल वाटिका एवं निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!