सपा कार्यालय दबरई में मनाई गई ‘छोटे लोहिया’ पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती, नेताओं ने सादगी और समाजवादी विचारों को किया याद
गोष्ठी में वक्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के राजनीतिक योगदान और सादगीपूर्ण जीवन पर डाला प्रकाश, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

सपा कार्यालय दबरई में मनाई गई ‘छोटे लोहिया’ पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती, नेताओं ने सादगी और समाजवादी विचारों को किया याद
गोष्ठी में वक्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के राजनीतिक योगदान और सादगीपूर्ण जीवन पर डाला प्रकाश, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
फिरोजाबाद, 5 अगस्त। समाजवादी पार्टी कार्यालय दबरई में बुधवार को ‘छोटे लोहिया’ के नाम से विख्यात वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष नरेश शांकवर ने किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र के डॉ. राम मनोहर लोहिया से अत्यंत गहरे संबंध थे। समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और समर्पण के कारण ही उन्हें ‘छोटे लोहिया’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि सात बार केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद उनके पास न तो निजी गाड़ी थी और न ही कोई निजी बंगला, जो उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली का सबसे बड़ा उदाहरण है।
पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र ने मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चंद्रशेखर, एच.डी. देवेगौड़ा और इंद्र कुमार गुजराल जैसे कई प्रधानमंत्रियों के मंत्रिमंडलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई।
प्रदेश सचिव योगेश गर्ग ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र के सम्मान में लखनऊ में एशिया के सबसे बड़े पार्कों में शामिल जनेश्वर मिश्र पार्क का निर्माण कराया गया, जो उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है।
पूर्व विधायक अजीम भाई ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का मानना था कि समाजवाद केवल एक राजनीतिक विचार नहीं, बल्कि जीवन जीने का नैतिक और मानवीय दृष्टिकोण है। उनके सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर हरिशंकर यादव, सोनवीर सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, गुलाब सिंह कठेरिया, मोहम्मद शहजाद सिद्दीकी, राजकुमार राठौर, संजय कुशवाहा, इंजीनियर अभिषेक यादव, नीरज यादव, दीपू यादव, विष्णु सविता, शिवम यादव, शिव प्रताप सिंह यादव, कृष्ण मोहन चक्रवर्ती, आधार सिंह जाटव, नरेश चंद्र शांकवार, विनोद गौतम, सतीश कुमार यादव, सुशील गुरुजी, चरण सिंह यादव, राधा रमण यादव, अशोक यादव, रोहित सविता, शम्मी कपूर, के.वी. यादव, लोकेंद्र गुर्जर, रामशरण यादव, श्रीनिवास यादव, मुकेश कुमार, टीटू, बबलू सिंह, गोल्डी, अजय बघेल, हीरो नरेंद्र सुमन, आशुतोष यादव, आशु, अनिल कुमार, बंटी, श्रीकांत यादव, अश्विनी यादव, सुभाष यादव, देव राजपूत, जगमोहन यादव, आशीष कुमार, अंशुल यादव, धर्मेंद्र कुमार, ठाकरे, दूरबीन सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




