74 मुकदमों से जुड़े अवैध हथियारों का हुआ विनिष्टीकरण, सिरसागंज पुलिस ने 71 तमंचे व 3 चाकू नष्ट कराए
न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी कराई गई

74 मुकदमों से जुड़े अवैध हथियारों का हुआ विनिष्टीकरण, सिरसागंज पुलिस ने 71 तमंचे व 3 चाकू नष्ट कराए

न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी कराई गई
फिरोजाबाद, 7 सितंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर शस्त्र अधिनियम से संबंधित निस्तारित मुकदमों के माल के विनिष्टीकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरसागंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय से अनुमति प्राप्त होने के बाद शस्त्र अधिनियम के 74 मुकदमों से संबंधित अवैध हथियारों का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में यह कार्रवाई 7 सितंबर 2026 को उपजिलाधिकारी सिरसागंज एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज की मौजूदगी में की गई।
पुलिस के अनुसार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-02, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद द्वारा संबंधित मुकदमों के निस्तारण के बाद माल के विनिष्टीकरण की अनुमति प्रदान की गई थी। अनुमति के अनुपालन में थाना सिरसागंज पुलिस ने 71 अवैध तमंचे व कारतूस तथा 3 अवैध चाकू, कुल 74 मुकदमों से संबंधित माल, की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराते हुए नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया।
विनिष्टीकरण किए गए माल का विवरण
– 71 अवैध तमंचे व कारतूस
– 3 अवैध चाकू
कार्रवाई में शामिल पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी
– चंचल त्यागी — क्षेत्राधिकारी, सिरसागंज
– सिद्धार्थ पाठक — उपजिलाधिकारी, सिरसागंज
– अनिल कुमार सिंह — प्रभारी निरीक्षक, थाना सिरसागंज
– धर्मवीर सिंह — वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना सिरसागंज
– विजयभान सिंह — हेड मोहर्रिर, थाना सिरसागंज
PCT News | फिरोजाबाद




