Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

जसराना पुलिस की बड़ी सफलता: घर में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने की अंगूठी समेत चोरी का माल बरामद

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर तीन शातिर चोरों को दबोचा, चोरी की बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद

जसराना पुलिस की बड़ी सफलता: घर में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने की अंगूठी समेत चोरी का माल बरामद

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर तीन शातिर चोरों को दबोचा, चोरी की बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसराना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार थाना जसराना पर दर्ज दो चोरी के मुकदमों की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर डाक बंगला वाली गली, जसराना बाईपास रोड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभी गुप्ता निवासी शिकोहाबाद, सुमित कुमार निवासी सजैती जसराना तथा आशीष यादव निवासी नसूपुर सजैती जसराना के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक सोने की अंगूठी, सैमसंग कंपनी का मोबाइल पैड, वीआई कंपनी की सिम, एक काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा 1900 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने संबंधित मुकदमों में अतिरिक्त धाराएं बढ़ाते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में भी अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक अजय अवाना, हेड कांस्टेबल प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह तथा आरक्षी आदर्श कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!