Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को प्रचार वाहन रवाना, छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से मामलों के निस्तारण के लिए आमजन से लाभ उठाने की अपील

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को प्रचार वाहन रवाना, छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से मामलों के निस्तारण के लिए आमजन से लाभ उठाने की अपील

 

फिरोजाबाद/7 सितंबर। राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से सोमवार को जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार वाहनों को रवाना किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

प्रचार वाहनों के माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों को अपने लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

इसके बाद राजकीय हाईस्कूल, दबरई एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली में विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन को लोक अदालत के प्रति जागरूक किया गया।

सरल और त्वरित न्याय का प्रभावी माध्यम है लोक अदालत

 

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद सुष्री योगेश शिवा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत आमजन को सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। इसमें मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाता है, जिससे पक्षकारों के समय एवं धन की बचत होती है और आपसी सौहार्द भी बना रहता है।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन मामलों के निस्तारण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करें।

 

PCT News | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!