क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़
रसूलपुर क्षेत्र में स्क्रैप फर्मों का निरीक्षण, सीओ सिटी ने कारोबारियों के साथ की बैठक
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में रविवार को क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न स्क्रैप फर्मों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्क्रैप कारोबार से संबंधित प्रतिष्ठानों का जायजा लिया गया।

रसूलपुर क्षेत्र में स्क्रैप फर्मों का निरीक्षण, सीओ सिटी ने कारोबारियों के साथ की बैठक
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में र
विवार को क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न स्क्रैप फर्मों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्क्रैप कारोबार से संबंधित प्रतिष्ठानों का जायजा लिया गया।
इसके बाद शाम करीब 6 बजे क्षेत्र के स्क्रैप कारोबारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कारोबारियों से आवश्यक जानकारी ली गई तथा पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने स्क्रैप कारोबारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की बात कही।
पुलिस की ओर से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्क्रैप कारोबार से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी के मद्देनजर निरीक्षण एवं बैठक की गई।




