किशोरियों को लगेगी एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की तैयारी
14 से 15 साल की लड़कियों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, रोहिणी सविता को लगा पहला टीका

किशोरियों को लगेगी एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की तैयारी
14 से 15 साल की लड़कियों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, रोहिणी सविता को लगा पहला टीका
खबर:
फिरोजाबाद में मेडिकल कॉलेज के 100 शैया अस्पताल में एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। इस अभियान की शुरुआत रोहिणी सविता पुत्री पंकज सविता को पहला इंजेक्शन लगाकर की गई।
यह टीकाकरण अभियान खास तौर पर 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर से बचाव करना है।
सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने बताया कि यह वैक्सीन सरकार के स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शुरू की गई है। कम उम्र में यह टीका लगाने से भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है और महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है।
स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेरणा जैन के अनुसार, एचपीवी वैक्सीन महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव में बेहद प्रभावी मानी जाती है। यह वायरस संक्रमण को रोकती है, जिससे आगे चलकर कैंसर होने की संभावना काफी घट जाती है।
अस्पताल में यह टीकाकरण सप्ताह में चार दिन—सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को किया जाएगा। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपनी बेटियों को समय पर अस्पताल लाकर टीका जरूर लगवाएं।
इस मौके पर डॉ. नरेन्द्र मोहन, डॉ. दिव्या चौधरी समेत अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।




