Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने अधिकारियों को हाई रिस्क एरिया की निगरानी, जलभराव रोकने और बुखार के मरीजों की प्रतिदिन रिपोर्टिंग के निर्देश दिए।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर डीएम सख्त, हाई रिस्क एरिया की रोजाना निगरानी के निर्देश

1 अक्टूबर से संचारी रोग नियंत्रण और 12 अक्टूबर से दस्तक अभियान, जलभराव रोकने व बुखार के मरीजों की प्रतिदिन रिपोर्टिंग पर जोर

फिरोजाबाद। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और शासन स्तर से जारी सभी निर्देशों का समय से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग के सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले दस्तक अभियान में सभी विभाग पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-कवच पोर्टल पर मरीजों के विवरण की प्रतिदिन समीक्षा की जाए। साथ ही प्रत्येक हाई रिस्क एरिया की नियमित निगरानी करते हुए लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को 22 सितंबर को टीटीएफ बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा 24 सितंबर को नगर निगम तथा 25 सितंबर को प्रत्येक नगर पालिका में संवेदीकरण बैठकें आयोजित कराने को कहा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस को भी संचारी रोग नियंत्रण अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान से जोड़ते हुए आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और सेवा भाव के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने देने के लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संचारी रोग फैलने की सूचना मिलने के बाद यदि संबंधित विभाग की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में डॉ. कमल किशोर वर्मा, नोडल अधिकारी आरसीएच एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, फिरोजाबाद ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को बुखार के मरीजों की प्रतिदिन रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत निर्धारित कार्य एवं दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम बदन राम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद के प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, एसएमओ डब्ल्यूएचओ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!