Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

एसबीआई बैंक के क्लर्क की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मोडा कनाटा निवासी मनोज कुमार बैंक की डाक लेकर जा रहे थे, जैन मंदिर के पास हुआ हादसा

एसबीआई बैंक के क्लर्क की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Oplus_16908288

मोडा कनाटा निवासी मनोज कुमार बैंक की डाक लेकर जा रहे थे, जैन मंदिर के पास हुआ हादसा

Oplus_16908288

फिरोजाबाद। सड़क दुर्घटना में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के क्लर्क मनोज कुमार (42) पुत्र स्वर्गीय निरंजन लाल, निवासी मोडा कनाटा, की दर्दनाक मौत हो गई। वह एसबीआई में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे।

Oplus_16908288

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह मनोज कुमार घर से ड्यूटी के लिए बैंक पहुंचे थे। बैंक से आवश्यक डाक लेकर जा रहे थे, तभी जैन मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई ने बताया कि मनोज कुमार परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन की तलाश भी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!