Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

जसराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की दो बाइक और तमंचे के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर नगला पीपल रोड से दबोचे गए आरोपी, दोनों पर पहले से भी दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

जसराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की दो बाइक और तमंचे के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

 

मुखबिर की सूचना पर नगला पीपल रोड से दबोचे गए आरोपी, दोनों पर पहले से भी दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

फिरोजाबाद। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसराना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में थाना जसराना पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगला पीपल रोड पर घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मौसम अली पुत्र छोटे खां तथा असलम पुत्र छोटे खां, निवासी ग्राम खेरिया, थाना जसराना के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP 83 BK 1768) और हीरो HF डीलक्स (UP 83 BJ 9310) बरामद हुई। इसके अलावा एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जसराना में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों पर थाना शिकोहाबाद सहित अन्य थानों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बरामदगी:

चोरी की 2 मोटरसाइकिल

एक अवैध .315 बोर तमंचा

एक जिंदा कारतूस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!