Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
धर्मयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में महाराज दक्ष प्रजापति की प्रतिमा स्थापना की मांग तेज, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश महामंत्री प्रताप सिंह प्रजापति बोले— वर्षों से नगर निगम में रखी हैं प्रतिमाएं, जयंती से पहले पार्कों में कराई जाएं स्थापित

फिरोजाबाद में महाराज दक्ष प्रजापति की प्रतिमा स्थापना की मांग तेज, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन

oplus_0

प्रदेश महामंत्री प्रताप सिंह प्रजापति बोले— वर्षों से नगर निगम में रखी हैं प्रतिमाएं, जयंती से पहले पार्कों में कराई जाएं स्थापित

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ (रजि.) के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त फिरोजाबाद को ज्ञापन सौंपकर महाराज दक्ष प्रजापति की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि महाराज दक्ष प्रजापति भारतीय संस्कृति, इतिहास और सनातन परंपरा के एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व हैं, जिनके प्रति प्रजापति समाज सहित लाखों लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि फिरोजाबाद नगर क्षेत्र के किसी प्रमुख सार्वजनिक स्थल अथवा पार्क में महाराज दक्ष प्रजापति की प्रतिमा स्थापित कराई जाए, जिससे उनकी स्मृति को संरक्षित रखा जा सके और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों एवं योगदान की जानकारी मिल सके।

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के प्रदेश महामंत्री प्रताप सिंह प्रजापति ने कहा कि नगर निगम परिसर में महाराज दक्ष प्रजापति की प्रतिमा कई वर्षों से रखी हुई है, लेकिन आज तक उसे किसी सार्वजनिक स्थल पर स्थापित नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती भी है, ऐसे में जयंती से पहले नगर निगम को इन प्रतिमाओं को शहर के किसी प्रमुख पार्क या उपयुक्त स्थान पर स्थापित कराना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापित होने से समाज के लोग वहां पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर सकेंगे और समाज के बच्चों को भी यह जानकारी मिलेगी कि उनके जिले में महाराज दक्ष प्रजापति की प्रतिमा स्थापित है। इससे समाज के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ेगी तथा आने वाली पीढ़ियां अपने महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त कर सकेंगी।

महासंघ के पदाधिकारियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र निर्णय लिया जाए और प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराया जाए। संगठन ने उम्मीद जताई कि नगर निगम सकारात्मक पहल कर समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!