युवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

घंटाघर और शास्त्री मार्केट के व्यापारियों के समर्थन में उतरा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, नगर निगम की योजनाओं पर जताई आपत्ति

मार्केट तोड़कर कॉम्प्लेक्स बनाने, किराया बढ़ोतरी और दुकानों के ट्रांसफर के प्रस्तावों का विरोध, व्यापारियों के हितों की रक्षा का किया ऐलान

घंटाघर और शास्त्री मार्केट के व्यापारियों के समर्थन में उतरा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, नगर निगम की योजनाओं पर जताई आपत्ति

oplus_0

मार्केट तोड़कर कॉम्प्लेक्स बनाने, किराया बढ़ोतरी और दुकानों के ट्रांसफर के प्रस्तावों का विरोध, व्यापारियों के हितों की रक्षा का किया ऐलान

oplus_0

फिरोजाबाद:

फिरोजाबाद के शिवम रेस्टोरेंट में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर इकाई द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में शहर के व्यापारियों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन ने विशेष रूप से शास्त्री मार्केट और घंटाघर बाजार के व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर निगम द्वारा मार्केट को तोड़कर कॉम्प्लेक्स बनाने की प्रस्तावित योजना, किराया बढ़ोतरी तथा दुकानों के ट्रांसफर जैसे मुद्दों पर गहरी चिंता व्यक्त की। संगठन ने स्पष्ट कहा कि वह व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है और किसी भी अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेगा।

महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी ने कहा कि संगठन घंटाघर बाजार समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि घंटाघर क्षेत्र में किसी भी प्रकार के “एफिल टावर” जैसे निर्माण को स्वीकार नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह शहर की ऐतिहासिक पहचान के विपरीत है।

प्रेस वार्ता में कुछ स्वयंभू व्यापारी नेताओं द्वारा व्यापारियों को भ्रमित करने और स्वार्थ की राजनीति करने के आरोप भी लगाए गए। संगठन ने ऐसे प्रयासों का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि व्यापारी हित सर्वोपरि हैं।

व्यापार मंडल ने लोकप्रिय विधायक श्री मनीष असीजा के प्रति अमर्यादित भाषा के प्रयोग की भी निंदा की और कहा कि विधायक हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए सक्रिय रहते हैं।

संगठन ने प्रशासन से मांग की कि व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा व्यापारियों से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले उनकी सहमति अवश्य ली जाए।

प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री सुनील पेंगोरिया, जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा, महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी, शास्त्री मार्केट अध्यक्ष निक्केश जैन (जनू), घंटाघर बाजार समिति अध्यक्ष कमल कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!