क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़
टूंडला में ट्रेन से गिरकर 21 वर्षीय यात्री की मौत
गुजरात से लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे रोहित वर्मा, हादसे में गई जान

टूंडला में ट्रेन से गिरकर 21 वर्षीय यात्री की मौत

गुजरात से लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे रोहित वर्मा, हादसे में गई जान
फिरोजाबाद/टूंडला। फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर 21 वर्षीय यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित वर्मा पुत्र कमलेश वर्मा के रूप में हुई है। रोहित गुजरात से लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे थे।
बताया गया है कि रोहित मूल रूप से गांव परिहा, जनपद बहराइच के रहने वाले थे। टूंडला क्षेत्र में ट्रेन से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Pink City Times | PCT News




