यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

इकाना स्टेडियम में ‘हिंदू गौरव दिवस’ पर बाबूजी कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि

देवेन्द्र लोधी ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, राष्ट्र सेवा और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

इकाना स्टेडियम में ‘हिंदू गौरव दिवस’ पर बाबूजी कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि

देवेन्द्र लोधी ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, राष्ट्र सेवा और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित ‘हिंदू गौरव दिवस’ के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा (राजस्थान) के प्रदेश अध्यक्ष एवं लक्की अतुर्रा फाउंडेशन (जसराना) के अध्यक्ष देवेन्द्र लोधी ने बाबूजी कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

देवेन्द्र लोधी ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह का संपूर्ण जीवन सनातन संस्कृति, राष्ट्र सेवा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और सामाजिक सरोकारों को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके विचार और कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

 

उन्होंने कहा कि बाबूजी द्वारा दिखाए गए सत्य, धर्म, राष्ट्रसेवा और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबूजी कल्याण सिंह के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया और उनके बताए आदर्शों एवं पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

Pink City Times | PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!