Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

चलती ऑटो में सवारी का बैग साफ, जसराना पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा

दिल्ली से ससुराल आ रहे युवक के बैग से उड़ा ले गए थे आभूषण, चोरी में इस्तेमाल ऑटो समेत अंगूठी और पेंडल बरामद

चलती ऑटो में सवारी का बैग साफ, जसराना पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा

 

दिल्ली से ससुराल आ रहे युवक के बैग से उड़ा ले गए थे आभूषण, चोरी में इस्तेमाल ऑटो समेत अंगूठी और पेंडल बरामद

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में चलती ऑटो में सवारी का बैग पार कर आभूषण चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जसराना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगला कलू बाईपास से दोनों आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और वारदात में इस्तेमाल ऑटो भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान ऋषी पुत्र सुरेश कुमार निवासी बघेल कॉलोनी थाना उत्तर और सनी पुत्र अशोक निवासी महादेव नगर थाना रामगढ़ के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना जसराना में दर्ज मुकदमा संख्या 131/26 में कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में सामने आया कि पीड़ित मौहरमन पुत्र गीतम सिंह दिल्ली से अपने बच्चे की दवा लेकर ससुराल नगला नथुआ आ रहा था। शिकोहाबाद से जसराना के बीच सफर के दौरान आरोपियों ने ऑटो में रखे उसके बैग से आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जसराना पुलिस की सक्रियता से दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने उनके कब्जे से पीली धातु की एक अंगूठी, एक पेंडल और घटना में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, हेड कांस्टेबल नूरउद्दीन, कांस्टेबल पवन कुमार और लक्ष्मण सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!