नाबालिग को भगाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, सुहागनगर चौराहे से गिरफ्तारी
थाना दक्षिण पुलिस की कार्रवाई, कन्नौज निवासी आरोपी को दबोचा गया

नाबालिग को भगाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, सुहागनगर चौराहे से गिरफ्तारी
थाना दक्षिण पुलिस की कार्रवाई, कन्नौज निवासी आरोपी को दबोचा गया
खबर:
फिरोजाबाद में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में थाना दक्षिण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही थी।
इसी क्रम में थाना दक्षिण पर दर्ज मुकदमा संख्या 294/26 धारा 137(2) और 87 बीएनएस से संबंधित आरोपी वीरभान पुत्र कुमरपाल को सुहागनगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से अब्दलपुर भाऊ खुर्द थाना कोतवाली जनपद कन्नौज का निवासी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम की भूमिका:
इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक योगेश कुमार, उपनिरीक्षक गुलफाम, कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह और महिला कांस्टेबल विमलेश की अहम भूमिका रही।




