क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

बालश्रम के खिलाफ AHTU और श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिर्जानगर से दो बच्चों का रेस्क्यू

बालश्रम करवाने वालों को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस, अभिभावकों को दी गई चेतावनी

बालश्रम के खिलाफ AHTU और श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिर्जानगर से दो बच्चों का रेस्क्यू

बालश्रम करवाने वालों को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस, अभिभावकों को दी गई चेतावनी

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर)/नोडल अधिकारी एएचटी के पर्यवेक्षण में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने बालश्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना उत्तर क्षेत्र के मिर्जानगर से दो बच्चों को सकुशल रेस्क्यू (मुक्त) कराया।

जानकारी के अनुसार, एएचटीयू टीम को क्षेत्र में बालश्रम कराए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। बच्चों के शोषण अथवा किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए टीम ने पहले से ही क्षेत्र में गोपनीय निगरानी और रेकी की थी। सटीक सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष एएचटीयू विपिन कुमार एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी वी.के. त्रिवेदी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान बालश्रम कराते पाए गए दुकानदारों एवं नियोक्ताओं को बाल श्रम निषेध कानून का उल्लंघन करने पर सख्त वैधानिक चेतावनी दी गई तथा कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। रेस्क्यू किए गए दोनों बच्चों को उनके अभिभावकों के सुपुर्द करते हुए भविष्य में उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और बालश्रम से दूर रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस और श्रम विभाग ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से काम कराना कानूनन अपराध है। समाज के प्रत्येक नागरिक को बालश्रम के खिलाफ जागरूक होकर बच्चों को उनका बचपन और शिक्षा का अधिकार दिलाने में सहयोग करना चाहिए।

इस रेस्क्यू अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी वी.के. त्रिवेदी, थानाध्यक्ष एएचटीयू विपिन कुमार, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह, उपनिरीक्षक रविशंकर निषाद एवं महिला मुख्य आरक्षी राजकुमारी सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!