क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

सांथी रोड पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बजाज फाइनेंस कर्मचारी महिला की मौत

मक्खनपुर से लौटते समय हुआ हादसा, चालक वाहन समेत फरार; पुलिस जांच में जुटी

सांथी रोड पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बजाज फाइनेंस कर्मचारी महिला की मौत

Oplus_16908288

मक्खनपुर से लौटते समय हुआ हादसा, चालक वाहन समेत फरार; पुलिस जांच में जुटी

Oplus_16908288

फिरोजाबाद।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के सांथी रोड पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने महिला की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही थाना रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव सेलई की निवासी थी और बजाज फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थी। वह मंगलवार शाम मक्खनपुर क्षेत्र से अपना कार्य समाप्त कर वापस लौट रही थी, तभी सांथी रोड पर यह हादसा हो गया।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!