लड़का देखने जा रहे थे शांतिलाल, रास्ते में हादसा: ट्रक की टक्कर से मौत, दामाद गंभीर
शांति नगर से निकले थे, शाहपुर चक्की के पास हुआ दर्दनाक हादसा

लड़का देखने जा रहे थे शांतिलाल, रास्ते में हादसा: ट्रक की टक्कर से मौत, दामाद गंभीर
शांति नगर से निकले थे, शाहपुर चक्की के पास हुआ दर्दनाक हादसा
फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी क्षेत्र के शाहपुर चक्की के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।
बताया जा रहा है कि 82 वर्षीय शांतिलाल अपने दामाद के साथ शांति नगर स्थित अपने निवास से लड़का देखने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि शांतिलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नारखी राकेश गिरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मृतक शांतिलाल पुत्र बिहारी लाल, उम्र 82 वर्ष, निवासी शांति नगर (शांति भारत टॉकीज के पीछे), थाना रसूलपुर बताए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।




