Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

जनहित सर्वोपरि, गैस और पेट्रोल की आपूर्ति में नहीं होगी कोई बाधा: जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में गैस एजेंसी संचालकों और पेट्रोल पंप स्वामियों के साथ समीक्षा बैठक, कंट्रोल रूम स्थापित कर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जनहित सर्वोपरि, गैस और पेट्रोल की आपूर्ति में नहीं होगी कोई बाधा: जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में गैस एजेंसी संचालकों और पेट्रोल पंप स्वामियों के साथ समीक्षा बैठक, कंट्रोल रूम स्थापित कर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त गैस एजेंसी मालिकों एवं पेट्रोल पंप स्वामियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित सर्वोपरि है और उपभोक्ताओं को गैस एवं पेट्रोल जैसी आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की घबराहट में आने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यदि किसी उपभोक्ता अथवा संचालक को किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत हो तो वह तत्काल कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकता है। प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

गैस एजेंसी संचालकों और पेट्रोल पंप स्वामियों ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि वे प्रशासन के सभी निर्देशों और नियमों का पूर्ण पालन करेंगे। साथ ही उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने एवं आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पूरा सहयोग देंगे।

बैठक में संचालकों ने अपनी कुछ तकनीकी समस्याओं से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी विशु राजा, जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!