Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में BJP की जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर की आतिशबाजी

जैन मंदिर चौराहे पर ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजे जयकारे, विधायक मनीष असीजा के नेतृत्व में मनाया गया उत्सव

फिरोजाबाद में BJP की जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर की आतिशबाजी

 

जैन मंदिर चौराहे पर ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजे जयकारे, विधायक मनीष असीजा के नेतृत्व में मनाया गया उत्सव

फिरोजाबाद |

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खबर मिलते ही फिरोजाबाद में उत्सव का माहौल बन गया। शहर के जैन मंदिर चौराहे पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और आतिशबाजी के साथ जीत का उत्सव मनाया। इस दौरान पूरे इलाके में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “मोदी-योगी जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।

फिरोजाबाद सदर विधायक मनीष असीजा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। पार्टी के झंडे लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताया। उनका कहना था कि यह सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि सरकार की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के भरोसे का परिणाम है।

जैन मंदिर चौराहे पर देर तक जश्न का माहौल बना रहा, जहां लगातार आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण का दौर चलता रहा। कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में पार्टी इसी तरह जीत का सिलसिला जारी रखेगी।

 

मनीष असीजा, विधायक सदर फिरोजाबाद ने कहा

“यह जीत देश की जनता के विश्वास की जीत है। पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। हम सभी कार्यकर्ता इस जीत से बेहद उत्साहित हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!