Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, 11 ई-रिक्शा किए गए सीज

यातायात एवं सड़क सुरक्षा अभियान के तहत फिरोजाबाद पुलिस की कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, 11 ई-रिक्शा किए गए सीज

 

यातायात एवं सड़क सुरक्षा अभियान के तहत फिरोजाबाद पुलिस की कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

 

फिरोजाबाद। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए फिरोजाबाद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को यातायात एवं सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नाबालिग ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में हुई कार्रवाई के दौरान 11 ई-रिक्शा को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग चालकों द्वारा वाहन संचालन सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकता है। ऐसे में जनपद में इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

फिरोजाबाद पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!