नीब करौली बाबा की जन्मभूमि पर पर्यटन विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण
865.98 लाख की परियोजना का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण, श्रद्धालुओं को जल्द मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

नीब करौली बाबा की जन्मभूमि पर पर्यटन विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

865.98 लाख की परियोजना का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण, श्रद्धालुओं को जल्द मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

फिरोजाबाद
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनपद के नागऊ स्थित नीब करौली बाबा जन्मस्थली पर चल रहे पर्यटन विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन मल्टीपरपज हॉल का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मल्टीपरपज हॉल के कमरों और अन्य ढांचों का जायजा लेते हुए यू0पी0 प्रोजेक्ट लिमिटेड� के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए इसे जल्द खोला जा सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा नीब करौली की यह पावन भूमि केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र भी है। उन्होंने कहा कि बाबा द्वारा दिए गए मानवता और सेवा के संदेश को यह स्थान आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 865.98 लाख रुपये है, जिसमें लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। मल्टीपरपज हॉल का स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है, जबकि वर्तमान में प्लास्टर और फेंसिंग का कार्य चल रहा है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां डॉरमेट्री, डिजिटल लाइब्रेरी, लैंडस्केपिंग, हॉर्टिकल्चर, साइनेज, कल्चरल म्यूरल वॉल, साउंड सिस्टम, एसी सिस्टम और डीजी सेट जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित समय सीमा से पूर्व अधिकतम सुविधाओं को क्रियाशील करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी विशु राजा, उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




