तूण्डला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

तूण्डला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद। जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टूण्डला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध असलाह रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम भक्तिगढ़ी जाने वाले तिराहे के पास से एक युवक को हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम शिशीया मौजा सुरैला, थाना एत्मादपुर, जनपद आगरा के रूप में हुई है।
बरामदगी के आधार पर थाना टूण्डला में मु0अ0सं0 299/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवभान सिंह, उपनिरीक्षक पिन्टू कुमार, उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने अंजाम दिया।




