कोटला चुंगी चौराहे पर ई-रिक्शा पलटा, दो महिलाएं घायल
श्रीराम कॉलोनी निवासी संतोषी देवी और रमा देवी हादसे में हुईं चोटिल, अस्पताल में कराया गया उपचार
कोटला चुंगी चौराहे पर ई-रिक्शा पलटा, दो महिलाएं घायल

श्रीराम कॉलोनी निवासी संतोषी देवी और रमा देवी हादसे में हुईं चोटिल, अस्पताल में कराया गया उपचार

फिरोजाबाद। शहर के व्यस्त कोटला चुंगी चौराहे पर सोमवार दोपहर एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सहायता पहुंचाई।
घायलों की पहचान संतोषी देवी एवं रमा देवी, निवासी श्रीराम कॉलोनी, कोटा रोड, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा कोटला चुंगी चौराहे से गुजर रहा था, तभी चालक का संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया। हादसे में दोनों महिलाओं को चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। घायल महिलाओं का उपचार कराया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।




