अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना जसराना पुलिस की कार्रवाई, शांति व्यवस्था चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना जसराना पुलिस की कार्रवाई, शांति व्यवस्था चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जसराना पुलिस टीम ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार दिनांक 17 मई 2026 को थाना जसराना पुलिस टीम शांति व्यवस्था एवं चेकिंग अभियान में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दारापुर मिलावली बम्बे से पारौली की ओर जाने वाले रास्ते पर दबिश देकर सूरज पुत्र काशीराम निवासी ग्राम कुतकपुर चुनौरा थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना जसराना में मुकदमा अपराध संख्या 258/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
सूरज पुत्र काशीराम निवासी ग्राम कुतकपुर चुनौरा थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मुकदमा अपराध संख्या 137/25 धारा 115(2)/126(2)/351(2)/352 बीएनएस थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद
मुकदमा अपराध संख्या 589/25 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद
मुकदमा अपराध संख्या 156/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय थाना जसराना
उप निरीक्षक सावन कुमार थाना जसराना
कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह थाना जसराना




