Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

मीरा चौराहा के पास गिलास फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

मीरा चौराहा के पास गिलास फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

फ़िरोज़ाबाद शहर के मीरा चौराहा क्षेत्र में स्थित एक गिलास फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सेंट जोंस स्कूल वाली गली स्थित फारूकी गिलास फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते फैक्ट्री में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!