Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

मक्खनपुर पुलिस ने चोरी के मामले में दो वांछित अभियुक्त दबोचे, तमंचा-चाकू समेत चोरी का माल बरामद

मक्खनपुर पुलिस ने चोरी के मामले में दो वांछित अभियुक्त दबोचे, तमंचा-चाकू समेत चोरी का माल बरामद

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के पर्यवेक्षण में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 163/2026 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त शनि पुत्र रामरतन निवासी नगला तुरकिया, थाना मक्खनपुर तथा शीलेन्द्र पुत्र रघुवीर सिंह निवासी रठेल, थाना किशनी, मैनपुरी (हाल निवासी नगला तुरकिया, मक्खनपुर) को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू तथा चोरी का सामान बरामद हुआ। बरामद माल में पीतल की परात, थाली, गिलास, दो कटोरे एवं भारत कंपनी का गैस सिलेंडर शामिल है।

पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!