Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीलोकल न्यूज़

मुख्य बाजार को बचाने के लिए व्यापारियों का प्रदर्शन, विधायक से लगाई गुहार

शास्त्री मार्केट और चंद्रशेखर मार्केट को न तोड़ने का मिला आश्वासन

मुख्य बाजार को बचाने के लिए व्यापारियों का प्रदर्शन, विधायक से लगाई गुहार

शास्त्री मार्केट और चंद्रशेखर मार्केट को न तोड़ने का मिला आश्वासन

फिरोजाबाद। शहर के मुख्य बाजार शास्त्री मार्केट एवं चंद्रशेखर मार्केट को तोड़े जाने की खबर के विरोध में दुकानदारों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। इसी क्रम में सभी व्यापारी लोकप्रिय सदर विधायक Manish Asija के आवास पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपकर मार्केट को बचाने की मांग की।

व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक मनीष असीजा ने तत्काल नगरायुक्त से बातचीत की। उन्होंने व्यापारियों को पूरी तरह आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके हितों का हर हाल में संरक्षण किया जाएगा और शास्त्री मार्केट व चंद्रशेखर मार्केट को तोड़ने नहीं दिया जाएगा।

विधायक ने नगर निगम प्रशासन को निर्देशित किया कि मार्केट का समय-समय पर उचित रखरखाव किया जाए और भवन की आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विधायक के हस्तक्षेप और आश्वासन से संतुष्ट होकर व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!