Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया शुरू, महापौर कामिनी राठौर ने किया शुभारंभ

मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से हुई स्वगणना, नागरिकों से www.se.census.gov.in⁠� पर जाकर स्वयं जानकारी दर्ज करने की अपील

फिरोजाबाद में जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया शुरू, महापौर कामिनी राठौर ने किया शुभारंभ

 

मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से हुई स्वगणना, नागरिकों से www.se.census.gov.in⁠� पर जाकर स्वयं जानकारी दर्ज करने की अपील

फिरोजाबाद। भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में नगर निगम क्षेत्र में स्वगणना प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ महापौर कामिनी राठौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त प्रशांत नागर, अपर नगर आयुक्त अजय कुमार, उपसभापति कार्यकारिणी समिति केशव देव कुशवाहा सहित कई पार्षद मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय लखनऊ से आए नोडल अधिकारी अजीत कुमार सिंह एवं सहायक नोडल अधिकारी शनि कुमार राय भी उपस्थित रहे। इसके अलावा सहायक नगर आयुक्त एवं चार्ज अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह तथा कर निर्धारण अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी नीरज पटेल ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

स्वगणना प्रक्रिया के तहत महापौर कामिनी राठौर ने लिंक के माध्यम से अपने मोबाइल फोन से स्वयं की स्वगणना की। वहीं नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने लैपटॉप के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की। अपर नगर आयुक्त एवं अन्य पार्षदों ने भी अपने-अपने मोबाइल से स्वगणना की। स्वगणना पूरी होने के बाद 12 अंकों का एक यूनिक कोड जारी हुआ, जिसे जनगणना के दौरान प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा।

इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित नागरिकों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महापौर कामिनी राठौर और नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने मोबाइल के माध्यम से www.se.census.gov.in⁠� पर जाकर स्वयं स्वगणना करें।

उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से होने वाली यह जनगणना प्रक्रिया भारत की जनगणना 2027 को अधिक प्रभावी, सटीक और पारदर्शी बनाएगी। साथ ही नागरिकों से इस राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!