क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: रूपसपुर के पास रोडवेज बस ने इको कार को मारी टक्कर,

शादी से लौट रहे 9 लोग घायल थाना मक्खनपुर क्षेत्र में हुआ हादसा, पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर शुरू की जांच

फिरोजाबाद: रूपसपुर के पास रोडवेज बस ने इको कार को मारी टक्कर,

Oplus_16908288

शादी से लौट रहे 9 लोग घायल
थाना मक्खनपुर क्षेत्र में हुआ हादसा, पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर शुरू की जांच

फिरोजाबाद। जनपद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में नौ लोग घायल हो गए। रूपसपुर के पास एक रोडवेज बस ने इको कार को टक्कर मार दी। हादसे के समय इको कार में सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में घायल सभी लोगों का उपचार कराया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
संवाददाता: दुष्यंत यादव PCT News Digital

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!