फिरोजाबाद में SSP आदित्य लांग्हे का थाना लाइनपार पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
महिला हेल्पडेस्क से लेकर टॉप-10 अपराधियों की सूची तक की गहन समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

फिरोजाबाद में SSP आदित्य लांग्हे का थाना लाइनपार पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

महिला हेल्पडेस्क से लेकर टॉप-10 अपराधियों की सूची तक की गहन समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

फिरोजाबाद | 02 मई 2026
जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने थाना लाइनपार का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान SSP ने थाना परिसर में प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के रहने की व्यवस्था, बैरिक, भोजनालय, महिला व पुरुष हवालात, मालखाना और अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही थाना अभिलेखों के रखरखाव और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को भी परखा गया।
इस दौरान महिला हेल्पडेस्क/मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, फ्लाईशीट, एक्टिव लिस्ट, टॉप-10 अपराधियों की सूची, जनसुनवाई रजिस्टर और ग्राम अपराध रजिस्टर की गहन समीक्षा की गई। साथ ही सीसीटीएनएस पर चल रहे कार्यों की स्थिति भी जांची गई।
SSP ने यक्ष एप के माध्यम से चोरी, स्नेचिंग और लूट/डकैती के अपराधियों के सत्यापन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड और मोबाइल नंबर अपडेट रखा जाए।
उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।




