शादी में जा रहे परिवार की दर्दनाक मौत, ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी व 4 माह की मासूम की गई जान
थाना जसराना क्षेत्र के नगला पटिया पड़म निवासी थे सभी, एक ही झटके में उजड़ गया परिवार
शादी में जा रहे परिवार की दर्दनाक मौत, ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी व 4 माह की मासूम की गई जान
थाना जसराना क्षेत्र के नगला पटिया पड़म निवासी थे सभी, एक ही झटके में उजड़ गया परिवार
खबर:
फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना क्षेत्र अंतर्गत नगला पटिया पड़म के निवासी अजय कुमार (27) पुत्र प्रेमचंद अपनी पत्नी ओम श्री (24) और 4 माह की मासूम बेटी तृषा के साथ गांव से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही अजय कुमार, उनकी पत्नी और मासूम बच्ची तीनों की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।