कांवड़ यात्रा की तैयारियों की डीएम-एसएसपी ने की समीक्षा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों संग बैठक, यातायात, डायवर्जन, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी, चिकित्सा, पेयजल, बिजली और साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

फिरोजाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, डायवर्जन प्लान, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाएं, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, ड्रोन से मॉनिटरिंग तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाएं समय रहते पूरी तरह सुनिश्चित की जाएं।