Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: बेटे ने बेसबॉल बैट से पिता को उतारा मौत के घाट, सिरसागंज पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

75 वर्षीय पिता की हत्या के मामले में आरोपी बेटे को पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा, वारदात में प्रयुक्त बेसबॉल बैट और स्टील का फ्राईपैन बरामद।

फिरोजाबाद: बेटे ने बेसबॉल बैट से पिता को उतारा मौत के घाट, सिरसागंज पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

75 वर्षीय पिता की हत्या के मामले में आरोपी बेटे को पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा, वारदात में प्रयुक्त बेसबॉल बैट और स्टील का फ्राईपैन बरामद।

फिरोजाबाद।

जनपद फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने कथित तौर पर अपने ही 75 वर्षीय पिता की बेसबॉल बैट से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद सक्रिय हुई सिरसागंज पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बेसबॉल बैट (आलाकत्ल) और एक स्टील का फ्राईपैन बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी उपेन्द्र शर्मा को ऊमरी मोड़ से गिरफ्तार किया।

भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

मामले में मृतक राकेश बाबू (75 वर्ष) के पुत्र लालजी ने थाना सिरसागंज में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भाई उपेन्द्र शर्मा ने बेसबॉल बैट से हमला कर उनके पिता की हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर थाना सिरसागंज में मु.अ.सं. 376/2026 के तहत धारा 105 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

आलाकत्ल बरामद, आरोपी भेजा जाएगा जेल

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बेसबॉल बैट और एक स्टील का फ्राईपैन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!