Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: कथित प्रेमी के साथ जा रही विवाहिता को थाना उत्तर के सामने परिजनों ने रोका, पुलिस कर रही जांच

11 साल पहले हुई थी शादी, 9 साल का बेटा; सभी पक्षों के बयान दर्ज कर रही पुलिस

फिरोजाबाद: कथित प्रेमी के साथ जा रही विवाहिता को थाना उत्तर के सामने परिजनों ने रोका, पुलिस कर रही जांच

Oplus_16908288

11 साल पहले हुई थी शादी, 9 साल का बेटा; सभी पक्षों के बयान दर्ज कर रही पुलिस

Oplus_16908288

फिरोजाबाद। जनपद के थाना उत्तर क्षेत्र में शनिवार को उस समय हलचल मच गई, जब एक विवाहिता को उसके परिजनों ने कथित प्रेमी के साथ जाते हुए थाना उत्तर के सामने रोक लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, टापा खुर्द निवासी वर्षा का विवाह करीब 11 वर्ष पूर्व थाना जसराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर कुतकपुर निवासी राजकुमार के साथ हुआ था। दंपति का एक 9 वर्षीय पुत्र भी है। बताया जा रहा है कि विवाहिता पिछले लगभग तीन माह से अपने मायके में रह रही थी।
परिजनों का आरोप है कि शनिवार को वर्षा अपने कथित प्रेमी शिवम निवासी नगला बाले, अरांव के साथ मोटरसाइकिल से चली गई। इसी दौरान थाना उत्तर के सामने उसकी मां की नजर दोनों पर पड़ गई। उन्होंने अन्य परिजनों की मदद से दोनों को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची थाना उत्तर पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल चला रहे युवक का जीजा मौके से चला गया, जबकि विवाहिता और शिवम से पुलिस पूछताछ कर रही है।
वहीं, विवाहिता के पति राजकुमार का कहना है कि वह मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता है। उसने पुलिस से अपनी पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाते हुए कहा कि उनके 9 वर्षीय बेटे को अपनी मां की जरूरत है और वह अपने परिवार को दोबारा साथ रखना चाहता है।
इस मामले में थाना उत्तर प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने बताया कि सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!