Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्य

रामदासपुरा सेतु परियोजना का आयुक्त ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

72% भौतिक प्रगति पूरी, शेष बीम व डैक स्लैब कार्य जल्द पूरा कर दिसंबर 2026 तक परियोजना समाप्त करने के निर्देश

रामदासपुरा सेतु परियोजना का आयुक्त ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

72% भौतिक प्रगति पूरी, शेष बीम व डैक स्लैब कार्य जल्द पूरा कर दिसंबर 2026 तक परियोजना समाप्त करने के निर्देश

खबर (फिरोजाबाद/23 अप्रैल/सू0वि0):

आयुक्त आगरा मंडल, आगरा श्री नगेन्द्र प्रताप ने शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामदासपुरा के पास निर्माणाधीन सेतु, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने अवगत कराया कि 6 हजार 273.59 लाख रुपये की पुनरीक्षित लागत वाली इस परियोजना में अब तक 72 प्रतिशत भौतिक एवं 74 प्रतिशत वित्तीय प्रगति हासिल की जा चुकी है।

बताया गया कि सेतु की कुल लंबाई 477.75 मीटर है। निर्माण कार्य की स्थिति पर जानकारी देते हुए बताया गया कि कुल 10 वेल फाउंडेशन में से 9 पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 8 टियर का कार्य भी पूरा हो चुका है। सेतु के 27 बीमों में से 21 का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने शेष 6 बीमों एवं 9 डैक स्लैब के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही नदी में अस्थायी रास्ता बनाकर बीम लांचिंग कार्य तत्काल शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

आयुक्त ने कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लिमिटेड को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना के सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप दिसंबर 2026 से पहले हर हाल में पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्रीय जनता को सुगम एवं बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!