Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorized

फिरोजाबाद में रेलवे फाटक 61-SPL 26 से 30 अप्रैल तक रहेगा बंद, ट्रैक रिनिवल कार्य के चलते यातायात प्रभावित

सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक पूर्ण बंद रहेगा फाटक, आसफाबाद ROB और कनेटा गेट से डायवर्जन लागू

फिरोजाबाद में रेलवे फाटक 61-SPL 26 से 30 अप्रैल तक रहेगा बंद, ट्रैक रिनिवल कार्य के चलते यातायात प्रभावित

 

सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक पूर्ण बंद रहेगा फाटक, आसफाबाद ROB और कनेटा गेट से डायवर्जन लागू

खबर:

फिरोजाबाद। रेलवे विभाग द्वारा ट्रैक रिनिवल (Track Renewal) कार्य के चलते जनपद में स्थित रेलवे फाटक संख्या 61-SPL (कि.मी. 1227/11 से 1227/13) को 26 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कार्य पहले 22 अप्रैल से शुरू होना प्रस्तावित था, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते अब इसे 26 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 26 अप्रैल की सुबह 07:00 बजे से 30 अप्रैल की शाम 19:00 बजे तक इस फाटक से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का वाहन रेलवे लाइन पार नहीं कर सकेगा।

रेलवे प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि कार्य के दौरान पर्याप्त स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि ट्रैक मरम्मत कार्य में कोई बाधा न आए और रेल संचालन सुचारू रूप से चलता रहे।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। फाटक बंद रहने की अवधि में वाहन चालकों को आसफाबाद पुल (ROB) के पश्चिमी हिस्से और कनेटा गेट संख्या 60-SPL के पूर्वी हिस्से से होकर गुजरना होगा।

रेलवे विभाग ने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और असुविधा से बचने के लिए यात्रा की योजना पहले से बना लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!