Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedक्राइमयूपी

पुलिस कार्यालय दबरई में फायर सेफ्टी प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल से सिखाए गए बचाव के तरीके फिरोजाबाद | 04 अप्रैल 2026

पुलिस कार्यालय दबरई में फायर सेफ्टी प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल से सिखाए गए बचाव के तरीके
फिरोजाबाद | 04 अप्रैल 2026

जनपद फिरोजाबाद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस कार्यालय दबरई में फायर सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी फायर स्टेशन टूण्डला व उनकी टीम द्वारा संपन्न कराया गया।
प्रशिक्षण के दौरान कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आग से बचाव के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षित निकासी की तकनीकों का अभ्यास भी कराया गया।
अग्निशमन टीम ने विभिन्न प्रकार की आग—बी क्लास (तरल पदार्थ), सी क्लास (गैस), डी क्लास (मेटल) और ई क्लास (इलेक्ट्रिक)—पर नियंत्रण पाने के प्रभावी उपायों को विस्तार से समझाया। इसके अलावा अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग और खुद को सुरक्षित रखते हुए आग बुझाने की तकनीकों का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान अधिकारियों को बताया गया कि सतर्कता और सही प्रशिक्षण से किसी भी आपदा की स्थिति में नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे भविष्य के लिए अहम कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!